फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में चलती बोट है, सबसे जरूरी वोट है

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर के मोहल्ला सरस्वती नगर स्थित न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्लोगन व पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से प्रधान शिक्षिका आरती तिवारी के नेतृत्व में किया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नदी में चलती बोट है, सबसे जरूरी वोट है। हम सबने यह ठाना है, वोट डालने जाना है, जैसे स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षिका आरती तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान करना बहुत जरूरी है। हमारे एक वोट से सरकार बनती व बिगड़ती है। एक स्वस्थ और मजबूत सरकार देने के लिए हम सबको एक होकर मतदान करना होगा। रैली को विजय कुमार साहू, प्रिया, कल्पना वर्मा, अमर सिंह आदि ने संबोधित किया। रैली विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में गीतिका मिश्र, देवांश वत्स, प्रज्ञा शर्मा, वैष्णवी मिश्रा, अवनेंद्र शुक्ल, आर्यन चौधरी, प्रियांशु अवस्थी, सौम्या सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें