फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। घर में संचालित हो रही अवैध तमंचा फैक्टरी का खैरीघाट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर अवैध तमंचे का निर्माण कर रहे आरोपी को मौके से दबोचा लिया। इस दौरान दो तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुखबिरों का जाल बिछाया। मुखबिर से सूचना मिली कि नवाब बंगला अरनवा गांव में एक घर में अवैध फैक्टरी का संचालन हो रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने वैवाही चौकी इंचार्ज अनुज त्रिपाठी को दलबल के साथ मौके पर भेजा। गांव पहुंची टीम ने देखा कि एक युवक कमरे के अंदर देशी तमंचे का निर्माण करने में जुटा हुआ है। पुलिस ने तत्काल कमरे में घुसी और तमंचे का निर्माण कर रहे युवक को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान मुनेसर उर्फ बुल्टा के रूप में हुई है। इस दौरान दो तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ खैरीघाट व मोतीपुर थाने में नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें