फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 20 स्थानों पर डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बहराइच/श्रावस्ती के सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए प्रस्तावित 20 मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपदवार मतदेय स्थलों की बात की जाए तो बहराइच के 15 तथा श्रावस्ती के 5 मतदेय स्थलों पर मतदाता वोट डाल सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ही रिटर्निंग अफसर होंगे। उन्होंने बताया कि चार फरवरी से नामांकन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां होंगे मतदेय स्थल
जनपद बहराइच अन्तर्गत क्षेत्र पंचायत भवन मिहींपुरवा, नवाबगंज, रिसिया, शिवपुर, बलहा, महसी, तेजवापुर, फखरपुर, कैसरगंज, जरवल, हुजूरपुर, चित्तौरा, पयागपुर एवं विशेश्वरगंज तथा तहसील कार्यालय भवन बहराइच मतदेय स्थल होंगे। इसी प्रकार जनपद श्रावस्ती में क्षेत्र पंचायत भवन जमुनहा, सिरसिया, गिलौला एवं इकौना तथा तहसील भवन भिनगा मतदेय स्थल होंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13-बहराइच स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संपूर्ण निर्वाचन अधिक्षेत्र जनपद बहराइच एवं श्रावस्ती में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू हो कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 4 फरवरी व नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 11 फरवरी होगी। नाम निर्देशनों की जांच का कार्य 14 फरवरी तथा नाम वापसी 16 फरवरी को होगी। मतदान 3 मार्च व मतगणना का कार्य 12 मार्च को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया 15 मार्च के पूर्व पूर्ण कर ली जायेगी। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि चार अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। नामांकन कराने वाले प्रत्याशी के साथ 10 प्रस्तावक चाहिए। इस चुनाव के रिटर्निंग अफसर जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें