फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बांटने के लिए बन रही थी शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी, एसएसबी व पुलिस विभाग ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली शराब बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह शराब चुनाव में बांटने के लिए बन रही थी। उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि नायब तहसीलदार मोतीपुर, सीओ नानपारा, एसएसबी जवानों व आबकारी निरीक्षक की टीम ने मिहींपुरवा क्षेत्र के बलई गांव, परवानी गौढ़ी व थाना रामगांव के आदिलपुर में छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 145 लीटर अवैध शराब व 5100 किलोग्राम लहन बरामद की गई जिसको मौके पर नष्ट कर दिया गया। मौके से दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान बरसाती पुत्र स्व. दूजी निवासी गुलालपुरवा एवं राधेश्याम पुत्र फौजदार निवासी अड़गोड़वा के रूप में हुई।
दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, दूसरी टीम द्वारा थाना फखरपुर के इटहुवा में कार्रवाई के दौरान 70 लीटर नकली शराब बरामद की गई। इस दौरान अभियुक्त भूरे उर्फ चंद्रपाल पुत्र प्रेमबहादुर सिंह निवासी इटहुवा मौके से फरार हो गया। उसके विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें