फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने खेल रही मासूम गड्ढे में डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। उर्रा टेपरा गांव में घर के सामने खेल रही मासूम बच्ची पानी भरे गड्ढे में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक बच्ची की आवाज नहीं आई तो परिजन बाहर दौड़कर आए। परिजनों ने देखा कि पानी में डूबकर मासूम की मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थानाक्षेत्र के टेपरा गांव निवासी रामसिंह मौर्य की डेढ़ वर्षीय बेटी नित्या मौर्य सोमवार की शाम अपने घर के सामने खेल रही थी। बताया जाता है कि घर के सामने गड्ढा बना हुआ है और उसमें पानी भरा हुआ है। बच्ची खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गई और चीखने-चिल्लाने लगी, लेकिन घर में मौजूद परिजन नहीं सुन पाए। कुछ देर बाद परिजन जब बाहर निकले तो देखा कि बच्ची की मौत हो चुकी है। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें