फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगों ने मचाया तांडव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। कारीडीहा गांव में जमीन पर कब्जे की नियत से दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। विरोध करने पर घर में मौजूद दो महिलाओं की पिटाई कर दी। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दबंगों ने पीड़िता के मकान को ढहा दिया है। पुलिस ने मामले को दबाने के लिए दोनों तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्जकर घर ढहाए जाने की बात से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

रानीपुर थानाक्षेत्र के कारीडीहा गांव निवासी शिमला देवी ने बताया है कि वह पुस्तैनी जमीन पर घर बनाकर परिजनों के साथ काफी वर्षों से रह रही हैं। आरोप है कि पड़ोस के ही दबंग लोग जमीन पर कब्जे की नीयत से विवाद करते रहते हैं। बुधवार को दबंगों ने जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट शुरू कर दी जिसमें शिमला व शालनी देवी को गंभीर चोटें आईं हैं। रानीपुर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट का मामला है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने जांच कराकर पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें