फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गृहस्थी राख, गोवंश की झुलसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। विकास खंड शिवपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत मानिकपुर के भगवानपुर में रविवार देर रात एक ग्रामीण के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटों की चपेट में आने से एक गोवंश की भी जलकर मौत हो गई। भगवानपुर ग्राम निवासी शत्रोहन पुत्र गजराज के घर रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

बचाव के लिए गुहार लगाने पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखा कपड़ा व अनाज समेत गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से एक गोवंश की भी झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें