फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 76 और मरीज मिले, 39 ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में बीते दो दिनों से कमी आई है। पिछले कई दिनों से जहां रोज 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे थे, वहीं दो दिनों से यह आंकड़ा नीचे आया है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 76 नये मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि सोमवार को 1831 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 76 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 39 लोगों ने कोरोना को मात दी। उन्होंने बताया कि कोरोना की प्रभावी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। सोमवार को संक्रमित मिले सभी 76 लोगों को दवाओं की किट वितरित कर दी गई है। जिले में 21 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वर्तमान में जिले में कोरोना के 653 सक्रिय मरीज और 302 कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें