फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की थोक दुकान में लगी आग, डेढ़ करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। इंदिरा नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात थोक दवा एजेंसी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखी नकदी व सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मी तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रिसिया थानाक्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी गौरव मित्तल पुत्र श्रवण मित्तल दवा का थोक काम करते हैं। इनकी दुकान मकान के निचले हिस्से में ही है। बृहस्पतिवार रात अचानक दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में सब नीचे आए और फायर बिग्रेड को सूचना देने के बाद आग बुझाने में लग गए। आसपास के लोगों, फायर बिग्रेड व रिसिया थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव की टीम ने शुक्रवार की भोर लगभग पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया। गौरव मित्तल ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल राजकिशोर शुक्ला ने घटना की जानकारी के बाद निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन किया। लेखपाल के मुताबिक, एक करोड़, 41 लाख का नुकसान हुआ है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उधर, पूर्व विधायक कुंवर अरुणवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें