बहराइच। वशीरगंज चौकी क्षेत्र में खेल के दौरान एक मासूम को बहला-फुसला कर किशोर ने उसके साथ कुकर्म किया। कुकर्म के बाद खून से लथपथ घर पहुंचे मासूम ने अपनी व्यथा सुनाई तो परिजन भौचक्के रह गए। पीड़ित को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह, गोंडा भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को नौ वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था।
आरोप है कि मोहल्ला निवासी एक किशोर मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह मासूम किशोर के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचा। खून से लतपथ देख परिवारजन दंग रह गए। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गोंडा के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।