फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पार किए जेवर, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के अस्पताल चौराहे पर स्थित सराफा की दुकान से महिलाओं ने जेवरात के पैकेट पार कर दिए। महिलाओं के जाने के बाद सामान रखते समय पैकेटों की संख्या कम होने पर व्यापारी को शक हुआ। व्यापारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो देखा कि महिलाओं ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार में लल्लू जी की दुकान है। शनिवार को व्यापारी दुकान खोलकर बैठा था कि लगभग 11 बजे दो-दो की संख्या में महिलाएं दुकान पर आईं। जेवरात देखने के दौरान एक महिला ने पैकेट उठाया और अपने पास रख लिया। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं जेवरात न पसंद आने की बात कहकर चली गईं। व्यापारी ने महिलाओं के जाने के बाद देखा तो कुछ पैकेट कम लगे। इस पर उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो चोरी की बात सामने आई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें