फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा संक्रमण, 45 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना संक्रमण ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार रिकॉर्ड संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में जहां 41 कोरोना संक्रमित मिले थे, वहीं बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़कर 45 पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या ने दो सौ का आंकड़ा छू लिया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 2252 लोगों के नमूने निगेटिव पाए गए हैं, वहीं 45 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार जरूरी एहतियात बरतने के बारे में बता दिया गया है। अभी 1639 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 33 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं जिनमें से पांच बृहस्पतिवार को बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें