फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। बाजपुरवा गांव में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने तीन घरों से लाखों के जेवर व नगदी पार कर दिए। सुबह होने पर घर से लेकर खेत तक बिखरा सामान देखकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। एक ही रात में तीन घरों से हुई चोरी की घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव निवासी निर्मल सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह के घर को चोरों ने पहले निशाना बनाया।
विज्ञापन

चोर मकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर घुसे और बड़े बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, झुमका व अंगूठी समेत लाखों के जेवर और बीस हजार नगदी पर हाथ साफ कर गए। इसके बाद गांव निवासी इंदल सिंह पुत्र कैलाश सिंह के घर पहुंचे और दरवाजे की कुंडी तोड़कर सात हजार नगद और गृहस्थी का सामान साफ कर गए। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी प्रमोद सिंह पुत्र लल्लू सिंह के घर की दीवार में नकब लगाया और घर में घुस गए। चोरों ने यहां पर भी नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह घरों व खेतों में बिखरा सामान देखकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें