फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा, सामान के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बिछिया बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने चार दिन बाद कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पहचान कर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में आरोपी को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के बिछिया बाजार में दिनेश चंद्र की मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान स्थित है। सात जनवरी की रात अज्ञात चोर ने दुकान व टिन शेड को तोड़कर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान उड़ा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए एसआई पंकज यादव को लगाया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अयोध्यापुरवा गांव निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके पास से चोरी का मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें