बहराइच। शासन ने बुधवार की देर रात एसपी सुजाता सिंह का तबादला का दिया। अब बहराइच के नए एसपी केशव चौधरी बने हैं। मार्च 2021 में एसपी सुजाता सिंह ने चार्ज संभाला था। चार्ज संभालने के बाद से वह चर्चाओं में रहने लगी थीं।
चाहे बात बेलगाम अपराध की हो या फिर राजनीतिक गलियारों की ओर से हो रही चर्चाओं की। हर तरफ उनकी चर्चा थी। शासन ने कानपुर देहात के एसपी केशव चौधरी को बहराइच का एसपी बनाया है। केशव 2009 बैच के आईपीएस हैं। सुजाता सिंह लखनऊ स्थित 1090 की पुलिस अधीक्षक बनाई गई हैं। (संवाद)