फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंट न दिखाने पर युवक ने किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के हीरा सिंह मार्केट के पास स्थित कपड़े की दुकान में पैंट न दिखाने पर युवक इतना आक्रोशित हो उठा कि उसने तांडव मचा दिया। बाहर आकर युवक ने दुकान पर पथराव किया। कर्मचारियों ने छिपकर अपनी जान बचाई। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर युवक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की राजा हीरा सिंह मार्केट के पास आकाश रस्तोगी की कपड़े की दुकान है। दुकान आकाश ने बताया कि रविवार देर शाम मोहित नाम का ग्राहक आया और कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए पैंट दिखाने की बात कही। आरोप है कि युवक की अभद्रता देख दुकान मालिक ने पैंट दिखाने से मना करते हुए दूसरे दिन सुबह आने की बात कही। यह बात युवक को नागवार गुजरी और बाहर निकलते ही उसने दुकान पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। युवक के तांडव को देखते हुए दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नगर कोतवाली, देहात कोतवाली व दरगाह थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर युवक भाग गया। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें