फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से जेवर व नगदी समेत नौ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। रामपुर बाजार स्थित सराफा और कपड़े की संयुक्त दुकान में रखे जेवरात व नगदी समेत नौ लाख के सामान पर चोर हाथ साफ कर गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध बताया है। जांचकर जल्द ही खुलासा करने का दावा भी किया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थानाक्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी रामगोपाल गुप्ता की दुकान बाजार में संचालित है। रोजाना की तरह वह बृहस्पतिवार रात भी दुकान बंदकर घर चला गया। बताया जाता है कि देर रात चोरों ने दुकान में घुसकर जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिए। पीड़ित ने बताया कि चांदी के पांच किलो जेवरात, घर की चार किलो पुरानी चांदी, सोने के 60 ग्राम जेवर और डेढ़ लाख मूल्य के कपड़े चोर ले गए। पीड़ित ने अनुसार नौ लाख की चोरी हुई है। घटना की सूचना पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जांच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान मामला संदिग्ध लग रहा है। न तो दुकान का ताला टूटा मिला और न ही शटर। ऐसे में चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। पीड़ित ने अब तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें