फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी बाहर घूम रहा, गिरफ्तार करवा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मैडम! मैं बहुत परेशान हूं। थाने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। इसके बावजूद आरोपी बाहर खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी करवा दो। वह मुझे धमकी दे रहा है। यह पीड़ा एक महिला ने राज्य महिला आयोग की सदस्य को सुनाई। उन्होंने तत्काल संबंधित सीओ से वार्ताकर मामले को गंभीरता से लेकर न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जन सुनवाई का आयोजन हुआ। महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला उत्पीड़न की समीक्षा व जनसुनवाई की। महिला जनसुनवाई के दौरान आयोग की सदस्य के सामने 10 महिलाओं ने समस्याएं रखीं। शिकायतों की सुनवाई करते हुए सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के बाद आयोग की सदस्य ने वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर का भी निरीक्षण किया गया। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व अलाव की व्यवस्था उत्तम पाई गई। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केंद्र व वन स्टाप सेंटर की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें