फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के पटासिया चौराहे पर मोची का कार्य करने वाले अधेड़ की शनिवार की रात अचानक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फखरपुर थाना क्षेत्र के अंगनापारा निवासी 55 वर्षीय संतोषी लाल पटसिया चौराहे पर मोची का कार्य करता है। शनिवार को देर शाम उसके आसपास के दुकानदारों संतोषी को साथ घर चलने के लिए कहा लेकिन संतोषी ने साथी दुकानदारों से थोड़ी देर बाद घर आने की बात कही। इस पर सभी साथी घर चले गए, लेकिन रात में अचानक संतोषी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई विश्राम ने थाने पर भाई की मौत की सूचना दी। एसओ परमापनंद तिवारी ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।