बहराइच। ससुराल जा रहे युवक को बाइक सवार ने रौंद दिया जिससे युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरदी थाना क्षेत्र केे गंगापुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय सुशील कुमार का ससुराल पड़ोस के गांव में है। शनिवार शाम को सुशील ससुराल जा रहा था। सड़क मार्ग से पैदल जाते समय महसी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर सुशील का चचेरा भाई आशीष कुमार पुत्र वंशीधर मौके पर पहुंचा। उसने भाई को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जेेेेेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदी थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।