फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता स्वयंवर की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। विकासखंड नवाबगंज अंर्तगत बाबागंज में परमहंस दास कुट्टी पर धनुष यज्ञ व राम विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रृद्धालुओं द्वारा धूमधाम से राम बरात निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में साधु संत व श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगवान राम व सीता के विवाह स्वयंवर की झांकी का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन

बाबा परमहंस दास कुटी से गाजे बाजे के साथ राम बरात निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में साधु संत व श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद मनीष बाबा झांकी ग्रुप द्वारा श्रीराम कथा के साथ धनुष यज्ञ व भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह स्वयंवर की झांकी का भी मंचन किया गया। इस अवसर पर संत रामदास, बाबादीन वर्मा, सुरेश कुमार गुप्ता, कौशल किशोर वर्मा, रामसागर, राजेंद्र प्रसाद सिंह, गिरधारी लाल, कैलाश नाथ, उग्रसेन समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें