फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांका लगाने, प्रसव व ऑपरेशन के लिए वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों पर मरीजों से टांका लगाने के एक हजार व सामान्य प्रसव के 10 हजार रुपये लेने का आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने लगाया है। चार सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्राचार्य व सीएमएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि दो चिकित्सकों ने इलाज के नाम पर मरीज से 4500 रुपये घूस ली है। इसका साक्ष्य तीन सदस्यीय कमेटी को दिया जा चुका है। आज तक डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला अस्पताल में टांका लगवाने के एक हजार व सामान्य प्रसव के 1500 रुपये लिए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन के लिए पांच से 10 हजार रुपये लिए जा रहे हैं।
जांच में कमीशन पाने के लिए बाहर से जांच के लिए लिखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राचार्य व सीएमएस का अन्य जनपद तबादला किया जाए। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष विमला वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष दीनानाथ वर्मा, मीडिया प्रभारी मौजालाल मिश्र, पयागपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इंद्र बहादुर, शाहरुख खान, नजीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें