फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे की सुगबुगाहट, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। सरयू नहर परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है। सरयू नहर परियोजना का बड़ा हिस्सा जनपद की सीमा में आता है। ऐसे में परियोजना के तहत यहां हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। उनके दौरे के दृष्टिगत तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

सरयू नहर परियोजना जनपद के कैलाशपुरी से शुरू होकर पूर्वांचल तक के जिलों में सिंचाई के लिए सहायक होगी। वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आगामी कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना का शुभारंभ बलरामपुर जनपद से करेंगे। सरयू नहर का एक बड़ा हिस्सा जनपद में शामिल है। ऐसे में परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी भी यहां पहुंच सकते हैं।
उनके आगमन के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत गोपिया बैराज के निकट अस्थायी हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने यहां का भ्रमण कर हेलीपैड निर्माण के कार्य व अन्य तैयारियों को जांचा परखा। सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने भी यहां का भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें