बहराइच। कोरोना के नए वायरस ओमीक्रोन ने सबकी धड़कन बढ़ा दी है। इसको लेकर विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच स्वास्थ्य महकमे ने शुरू कर दी है। नवंबर में विदेश से लौटे 309 यात्रियों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 280 यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 29 यात्रियों की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य महकमे ने वायरस से बचाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विदेश से लौटे 309 यात्रियों में 29 यात्रियों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इनका सैंपल भेज दिया गया है। तीन दिन में रिपोर्ट भी आ जाएगी। उसके बाद आने वाले नए यात्रियों का भी सैंपल लेकर जांच की जाएगी। प्रभारी सीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रोन को देखते हुए टीमें अलर्ट हो गई हैं। आरटीपीसीआर जांच तेज कर दी गई है। विदेश से लौटने वाले यात्रियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक 309 यात्री नवंबर माह में विदेश से लौटे हैं। 280 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।