पयागपुर (बहराइच)। भाभी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की भाभी ने पयागपुर थाने में कुछ दिन पहले देवर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। एसएचओ हरेंद्र मिश्रा के मुताबिक, अभियुक्त सूरज कुमार मिश्रा पुत्र प्रेमचंद्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम करनापुर, मनिकापुर के खिलाफ धारा 376/506 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
काफी दिनों से आरोपी वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त की भाभी पीड़िता है। उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि सूरज अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। धमकी देकर वह अपनी भाभी के साथ रेप कर रहा था। जब पीड़िता ने रेप का विरोध किया तो अभियुक्त ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।