फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेकर लौट रहे मां-बेटे को बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। दवा लेकर घर की ओर वापस जा रहे मां-बेटे की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद मृत अवस्था में राहगीर दोनों शवों को सीएचसी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गुलालपुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय कुंती देवी पत्नी राजेश अपने 10 माह के नवजात बेटे (सतीश कुमार) को गोद में लेकर दवा लेने के लिए गांव के एक युवक की साइकिल पर सवार होकर नानपारा गई थी। नानपारा से वापसी के समय रुपईडीहा-नानपारा हाईवे पर सआदत इंटर कॉलेज के पास नानपारा की ओर से जा रही बस ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी।
घटना स्थल पर ही मां व नवजात बेटे की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बस का पता चल गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें