फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में चरस बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में चरस बरामद गई। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ 90 लाख मूल्य की आंकी गई है। चरस के साथ दो अभियुक्त भी गिरफ्तार किये गये। जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम रविवार की देर रात सुरक्षा के दृष्टिगत नेपाल सीमा का भ्रमण कर रही थी। इस दौरान नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 652/14 के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देख कर जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर वह नेपाल सीमा की ओर भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार किलोग्राम व 150 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद की गई चरस का अंर्तराष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये आंका गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष विश्वकर्मा निवासी ग्राम चटकपुर, जिला कैनाली, नेपाल के रूप में हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में एसआई रूदल बहादुर सिंह, सिपाही विरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार तिवारी आदि शामिल रहे। उधर मटेरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी के दौरान एक किलोग्राम 40 ग्राम चरस बरामद की गई। अभियुक्त की पहचान शहाबुद्दीन पुत्र हाफिज अब्दुल मोबीन निवासी गुलालपुरवा थाना नानपारा, बहराइच के रूप में हुई। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेश दूबे, आशुतोष राय, सिपाही धर्मवीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें