फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। बैठक में डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता अक्षम्य होगी। लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान पुनरीक्षण कार्य में भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार कार्य किया जाए। डीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में आयरन की गोली खिलाने के कार्य का भी सत्यापन किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सचेत किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति किसी प्रकार की उदासीनता अक्षम्य होगी। लापरवाह व गैर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने तहसीलों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान तिथि के अलावा अपनी ओर से भी एक विशेष अभियान तिथि तय करें, अर्ह नागरिकों के पंजीकरण की कार्रवाई संपन्न कराएं। इस मौके पर एडीएम मनोज, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, अजित परेश, रामदास, दिनेश कुमार, महेश कुमार कैथल, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व बीएसए अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें