17 बीएचआर 14 - चंदौली में राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विजयी बहराइच के अखंड प्रताप सिंह।
- फोटो : BAHRAICH
तेजवापुर (बहराइच)। चंदौली में खेली गई राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र निवासी अखंड प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अखंड के स्वर्ण पदक जीतने पर खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन चंदौली में बीते 13 से 15 नवंबर तक एंबीशन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में किया गया। इसमें बेड़नापुर स्थित कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय उत्तम नगर के छात्र अखंड प्रताप सिंह ने यहां खेली गई 102 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में 251 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अखंड ने वर्ष 2020 में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। अखंड ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। (संवाद)