बहराइच। कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी ने तीन चौकी इंचार्ज समेत 30 एसआई का तबादला कर दिया है। वहीं, हुजूरपुर थाने में तैनात आरक्षी अजय यादव को लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि जरवलरोड थाने में तैनात एसआई संजय सिंह को बौंडी थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजा बाजार चौकी में तैनात शशि कुमार राणा को गंडारा चौकी इंचार्ज, पयागपुर थाने में तैनात अरुण कुमार त्रिगुनायक को रिसिया मोड़ चौकी इंचार्ज व रामगांव थाने में तैनात विनोद कुमार सिह को गल्लामंडी चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
एसपी ने बताया कि वशीरगंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार दूबे को मुर्तिहा कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, दरगाह थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक फिरोज अहमद को एसपी वाचक, गल्लामंडी चौकी इंचार्ज अतीउल्ला को वरिष्ठ उपनिरीक्षक विशेश्वरगंज व गंडारा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह को कोतवाली नानपारा भेजा गया है। इसके अलावा कई एसआई को एक से दूसरे थाने भेजा गया है।