फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदइंतजामी के बीच होगी माता रानी की विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार सुबह सात बजे से होगा। विसर्जन स्थलों पर सफाई के प्रशासन के दावों के विपरीत तैयारियां अधूरी दिख रही हैं। नदी तट पर गंदगी और सेवार फैला हुआ है। वहीं, जर्जर मार्गों की मरम्मत का काम भी धीमा है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के दावे जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के शहर व ग्रामीण अंचलों में करीब 15 सौ दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 16 अक्तूबर को सुबह सात बजे से विसर्जन यात्राएं शुरू हो जाएंगी। इसको देखते हुए दुर्गा पूजा महासमिति ने पहले ही प्रशासन को पत्र सौंप दिया था जिसे देखते हुए नदी के घाटों की सफाई का काम तेज कर दिया गया है।
शहर के झिंगहाघाट के सरयू नदी के तट पर सफाई कर्मी लगे हुए हैं, मगर नदी के कुछ हिस्से में गंदगी और सेवार अभी भी पटा हुआ है। कुछ यही हाल गोलवाघाट स्थित मरीमाता मंदिर के निकट सरयू तट पर है। कूड़ा हटाने के लिए अभी तक यहां कोई कदम नहीं उठाया गया है। विसर्जन यात्रा मार्ग की हालत भी खराब है। शहर के घंटाघर से लेकर छोटी बाजार होते हुए अस्पताल चौराहा जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि नदी के घाट पर सफाई का काम हो रहा है। विसर्जन से पहले ही मार्गों को ठीक कराने का काम भी पूरा हो जाएगा। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के छावनी चौराहा, पीपल चौराहा, गुदड़ी चौराहा और विसर्जन स्थल पर एक-एक टीम मौजूद रहेगी जो विसर्जन की व्यवस्था देखेगी। उनका कहना है कि प्रशासन ने मार्ग को विसर्जन से पहले ठीक करा लेने की बात कही है।
महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने बताया कि सभी थानों पर समिति ने 2-2 थाना प्रभारी और तहसीलों में एक-एक तहसील प्रभारी बनाए हैं जो प्रशासन के साथ समन्वय कर पूरी नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें