बहराइच। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी कार्यशैली से हमेशा चर्चा में रहे हैं। मृतक किसानों के परिवारों से मिलकर लौटने के दौरान मटेरा के निकट हाईवे पर एक ढाबे पर उनका काफिला रुक गया। यहां वह करीब 20 मिनट तक रुके। चाय की चुस्की लेते हुए ढाबा मालिक से बात कर उसकी तारीफ भी की।
वापस लौटते समय नानपारा-बहराइच राजमार्ग पर मटेरा के अमरइया स्थित ढाबे पर अचानक उनका काफिला रुक गया। ढाबा मालिक से उन्होंने एक कप चाय मंगाई। चाय पीते हुए राजनीतिक चर्चाएं भी कीं। चाय की चुस्कियां लेते हुए ढाबा मालिक से चाय की तारीफ भी की। पूर्व सीएम की इस कार्यशैली से ढाबा मालिक काफी खुश दिखा। कहा कि अखिलेश जमीनी नेता हैं। वह मिलनसार होने के साथ ही शालीन भी हैं। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी पूर्व सीएम की जमकर तारीफ की। वह करीब 20 मिनट तक ढाबे पर रुककर लखनऊ रवाना हो गए।