फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका के सुरक्षाकर्मियों ने डाला डेरा, सुबह आने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मृतक किसानों के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी बहराइच आने वाले हैं। राहुल-प्रियंका के सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार देर शाम ही गांव पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहेंगे। दोनों ने 50-50 लाख रुपये का मुआवजा किसान परिवारों को देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में बहराइच के नानपारा और मटेरा के किसानों की मौत हुई है। जिसे देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी गुरुवार की सुबह बहराइच आ सकते हैं। देर रात तक उनके बहराइच सीमा में आने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सीमा से सटे हुए सभी गेस्ट हाउस की साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया है। वहीं देर शाम राहुल व प्रियंका के सुरक्षा कर्मियों ने भी गांव में डेरा डाल दिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि राहुल-प्रियंका सबसे पहले नानपारा के बंजारनटांड़ा गांव में आएंगे। वह यहां मृतक किसान दलजीत के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेता मटेरा के मोहरनिया गांव में मृतक किसान गुरुविंदर सिंह के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी आ रहे हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों ने पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मृतक किसानों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें