बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बहराइच के दौरे पर रहेंगे। मटेरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने के साथ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अक्तूबर को बहराइच के दौरे पर रहेंगे। सीएम मटेरा विधानसभा क्षेत्र के चौपाल सागर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां दोपहर 12.55 बजे पहुंच जाएंगे। जिसके बाद विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक व स्वीकृति पत्र का वितरण भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने एसपी सुजाता सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी नीरज सिंह, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, परियोजना निदेशक अनिल सिंह आदि के साथ निरीक्षण किया। चौपाल सागर के निकट होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा भी की।