फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल बाद वीना को मिला न्याय, डीएम ने सौंपी खतौनी की नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। उद्धरण खतौनी में नाम गलत होने पर उसे सही कराने के लिए 11 वर्षों से दौड़ रही वीना सिंह को न्याय मिल ही गया। उन्होंने डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को पत्र भेजकर अभिलेखों में नाम दुरुस्त कराने की गुहार लगाई थी। डीएम की सख्ती के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने एक दिन में ही नाम दुरुस्त करा दिया। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के मोकला हिसामपुर निवासी वीना सिंह पत्नी फूलबख्स सिंह ने डाक के माध्यम से डीएम को पत्र भेजा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि उनकी उद्धरण खतौनी में वीना सिंह के स्थान पर मीना सिंह दर्ज है। ग्यारह वर्षों से खतौनी में नाम गलत होने के चलते वह परेशान हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि उनके कार्यकाल पर 29 सितंबर को पीड़ित महिला का पत्र प्राप्त हुआ था। उसके बाद एसडीएम कैसरगंज को मामले का तत्काल निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। राजस्व निरीक्षक फखरपुर से जांच कराई गई उसके बाद त्रुटिपूर्ण नाम मीना सिंह के स्थान पर सही नाम वीना सिंह खतौनी में दर्ज कराया गया। डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में वीना सिंह को दुरुस्त की गई उद्धरण खतौनी सौंपी। डीएम ने बताया कि ग्यारह वर्षों से चली आ रही समस्या का एक दिन में निराकरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खतौनी दुरुस्त हो जाने से अब महिला को पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं में पात्रता पूरी करने पर लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें