बहराइच। चिल्डे्रन विभाग के जनरल और पीआईसीयू वार्ड में शुक्रवार को 15 मासूम रोगियों को भर्ती किया गया। इनमें दो रोगियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने कुल 400 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की।
महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के चिल्डे्रन वार्ड में शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम ने 400 मासूम रोगियों का स्वास्थ्य जांच किया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि जनरल वार्ड में 13 रोगियों को भर्ती किया गया है। जबकि पीआईसीयू वार्ड में दो मासूम रोगियों को भर्ती किया गया है। सीएमएस ने बताया कि चिल्ड्रेन वार्ड के रूम नंबर दो और पोषण पुनर्वास केंद्र के बरामदे में मरीजों की संख्या कम हो गई है। जिससे बेड खाली हैं। उन्होंने कहा कि मासूमों के बुखार को नजरंदाज न करें। बल्कि चिकित्सकों से दिखाकर ही इलाज कराएं। उधर पीआईसीयू वार्ड में बेड की संख्या कम होने लगी है। शुक्रवार को एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज होता मिला।