फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ग्रस्त 12 और बाल रोगी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चिल्ड्रेन वार्ड में बुधवार को चिकित्सकों की टीम ने 280 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 12 रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। बदल रहे मौसम के बीच बाल रोगी बुखार व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं बुखार के रोगियों में झटके का असर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को मेडिकल कालेज के चिल्ड्रेन वार्ड में 280 बाल रोगियों की ओपीडी की गई। इनमें 12 रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एहतेशाम अली ने बताया कि परिवार के लोग बच्चों को बुखार की शिकायत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज कराएं। स्वयं इलाज न करें। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मरीजों को बेहतर इलाज के लिए वार्डों में बेड बढ़ाए गए हैं, लेकिन अधिक संख्या होने के चलते सभी बेड भर गए हैं। फिर भी सभी को भर्ती कर इलाज करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें