फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदे युवक को पुलिस कर्मियों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के चहलारी घाट पुल से बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मुस्तैद पिकेट टीम के पुलिस कर्मियों ने युवक को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा चक गांव निवासी संतोष कुमार लोधी (35) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर हरदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चहलारी घाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। पिकेट टीम के पुलिसकर्मियों ने देखा तो तत्काल नाव की मदद से संतोष कुमार को बाहर निकाला। टीम के आरक्षी संजीव कुमार व होमगार्ड सुरेश कुमार पांडे ने मिलकर संतोष कुमार को नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिली तो एसओ भानु प्रताप सिंह ने उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हरदी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र टेपरा चक निवासी संतोष कुमार लोधी ने परिवारिक कलह के कारण पुल से छलांग लगाया था। जिसे पिकेट टीम के पुलिसकर्मियों ने सकुशल बचा लिया है। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें