फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में 37 व इंटर में 191 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हाईस्कूल व इंटर में 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित री-एग्जाम में 501 विद्यार्थियों में 228 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन से नामित अधिकारी ने डीआईओएस के साथ दोनों पालियों में औचक निरीक्षण किया। केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बनाए गए 10 केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल के 122 बच्चों में 85 व इंटर के 379 बच्चों में 188 ने परीक्षा दी। हाईस्कूल में 37 परीक्षार्थियों व इंटर में 191 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन से नामित उप शिक्षा निदेशक मंडल गोरखपुर रेखा दिवाकर ने डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल के साथ सर्वोंदय इंटर कॉलेज रूपईडीहा, शंकर इंटर कॉलेज नानपारा, जीआईसी रमपुरवा, जीजीआईसी कैसरगंज व जय किसान इंटर कॉलेज जरवल का औचक निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि शनिवार को हिंदी का पेपर था। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुईं। री-एग्जाम छह अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें