फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने पहले देवबंद से लौटा था अबु, हरकतों से अंजान था परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दिल्ली में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद अबू बकर का परिवार उसकी हरकतों से पूरी तरह अंजान था। गिरफ्तारी के बाद आतंकी के घर के आसपास पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग उसके बारे में जानकारी तो करना चाह रहे हैं, लेकिन दूरियां बरकरार हैं। पड़ोसियों का कहना है कि कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि अबू ऐसे कामों में शामिल हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनारी चौराहा निवासी मोहम्मद अबू बकर को मंगलवार को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। अबू बकर के आतंकी कनेक्शन की सूचना पर जिले में हड़कंप मच गया, लेकिन परिजन पूरी तरह अंजान रहे। आतंकी के छोटे भाई मोहम्मद उमर ने बताया कि पांच-छह साल की उम्र में वह सऊदी चला गया था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा सऊदी अरब में ही हुई है। 2013 में वह भारत लौटा और मुफ्ती आलिम की पढ़ाई पूरी करने के लिए सहारनपुर देवबंद में रहा। छोटे भाई ने बताया कि वह देवबंद से पढ़ाई कर लगभग चार महीने पहले ही बहराइच आया है। एक सप्ताह पहले वह दिल्ली की जमात में शामिल होने गया था। वहीं से गिरफ्तारी हो गई। आतंकी की मां नसरीन जहां ने कहा कि मेरा बेटा ऐसे कामों में शामिल ही नहीं हो सकता है। पुलिस को एक बार फिर से पूरी तरह जांच करनी चाहिए। आतंकी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद सोनारी चौराहे पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। लोग दूर से ही घरों को निहारते रहे। आने-जाने वाले मार्ग पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
छोटे भाई ने बताया कि पिता सऊदी में मदरसे की गाड़ी चलाते हैं। मां हम लोगों के ही साथ रहती है। हम दो ही भाई हैं। बड़े भाई की शादी फैजाबाद के मवई से हुई है। तीन माह की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

अबु के चाचा मोहम्मद अंबार खां टेंट की दुकान खोले हैं। उन्होंने बताया कि प्यारेपुर गांव में पुस्तैनी जमीन है। लगभग दो साल पहले कुछ जमीन बेचकर सोनारी में जमीन खरीदी थी और डेढ़ साल से निर्माण कार्य चल रहा है। दुकान भी बनवाई है। इसी में दोनों भतीजे को व्यवसाय कराने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें