फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने के लिए आबादी में पहुंचा चीतल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वन्यजीव के हमले से बचने के लिए चीतल मोतीपुर सिंचाई कालोनी में पहुंच गया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने चीतल का इलाज कराया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

मोतीपुर में सिंचाई कालोनी स्थित है। कालोनी में सोमवार को एक चीतल घायल अवस्था में पहुंच गया। आसपास के लोगों ने घायल चीतल की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार मौर्य की अगुवाई में पहुंची टीम घायल चीतल को लेकर रेंज कार्यालय लायी। यहां पर पशु चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने चीतल का इलाज किया। पशु चिकित्सक ने बताया कि चीतल नर है। जिसके शरीर पर किसी हिंसक वन्यजीव के हमले के निशान हैं। शायद चीतल ने वन्यजीव से बचने के लिए आबादी में पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान स्वास्थ्य लाभ होने पर चीतल को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें