फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डीआईओएस कार्यालय पर जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय व विद्यालय के समय अवधि को लेकर धरना प्रदर्शन किया। माध्यमिक शिक्षकों ने एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर अपनी मांग को लेकर हुंकार भरी। डीआईओएस को अपनी 14 सूत्रीय मांग पत्र को सौंपा। धरने का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने किया।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और विद्यालय की समय अवधि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे में परिवर्तन को लेकर प्रतिकूल मौसम में भी भारी संख्या में शिक्षकों ने हुंकार भरा। मंडल अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां शिक्षक विरोधी है। पुरानी पेंशन किसी भी कर्मचारी के सेवा के दौरान बने हुए जीवन स्तर को सेवा के बाद भी कायम रखती है। नई पेंशन व्यवस्था एक छलावा है। जिलाध्यक्ष डॉ. दीनबंधु शुक्ला ने कहा कि विद्यालयों की समय अवधि विसंगति पूर्ण है। शिक्षक खुले मन से शिक्षा देने का कार्य करता है। इस व्यवस्था में शिक्षक अपने आप को असहज महसूस कर रहा है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी विद्यालयों में एक स्वस्थ वातावरण के सृजन की बात है। सरकार का इस प्रकार का नियम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के विरुद्ध है। शिक्षक दिवाकर पांडेय ने कहा कि शिक्षा देना एक सहज बोध का कार्य है। सरकार इसे प्रतिकूल रूप से समयबद्ध करके और विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को बाध्य कर रही है। जो निंदनीय है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, बृजेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, मनोज कुमार यादव, गिरजा शंकर पांडेय, जगतराम वर्मा, अभिषेक पाठक, उमेश शुक्ला, रणजीत कनौजिया, राजेंद्र बाबू, अमित कुमार सिंह समेत भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें