फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से राहत, जगह-जगह जलभराव से मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मंगलवार तड़के रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश पूरे दिन होता रहा। रिमझिम बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बारिश होने से मौसम में नमी आ गई। गर्मी से परेशान लोगों को निजात मिली। देर शाम तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। वहीं बारिश के बीच ही कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। खामियां दुरुस्त न होने से सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तराई के बहराइच जिले में बूंदाबांदी और बादल बनने का सिलसिला दो दिनों से जारी था। इससे उमस बढ़ गई थी। मंगलवार सुबह तीन बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। छह बजे तक इतनी मूसलाधार बारिश हुई कि गली व मोहल्लों में पानी भर गया। मोहल्लों में घुटनों भर पानी भरने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कत हुई। शहर के मोहल्ला बारापत्थर, सिविल लाइन, धनकुट्टीपुरा, बड़ीहाट मोहल्ले में घुटनों भर से अधिक पानी भर गया। लोग पानी के बीच से होकर ही आवागमन करने को विवश हुए। आठ बजे के आद मूसलाधार बारिश रिमझिम बारिश में बदल गई। रिमझिम बारिश शाम चार बजे तक होता रहा। बारिश होने से मौसम में नमी आ गई। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिला। लोगों को गर्मी से निजात मिल सकी। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे आ गया। रिमझिम बारिश फसलों के लिए काफी मुफीद है। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश अच्छे समय से हुई है। जिससे मक्का, धान, गन्ना की फसल को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मक्के के खेत में अगर अधिक पानी भर गया है तो उसकी निकासी कर दें। जिससे फसल सुरक्षित रहे।
शहर के मोहल्ला बारा पत्थर में नगर पालिका और सभासद की ओर से नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे बारिश के चलते पानी सड़कों पर ही भर गया। मोहल्ले में लोगों के घरों में पानी भरने लगा। लोगों ने इसकी वीडियो व फोटो ईओ को भेजी है। साथ ही मोहल्ले में नाली बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के बीच ही कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। डिगिहा मोहल्ले में स्थापित ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। जिससे सुबह चार बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। समाचार लिखे जाने तक शाम पांच बजे भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिससे क्षेत्र के चार हजार लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। लोग पावर हाउस का नंबर लगाते रहे, लेकिन कमी दुरुस्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें