फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व रविवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। पर्व के अवसर पर जिलेभर में लाखों रुपये की मिठाई की ब्रिकी हुई। करीब 50 लाख की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन बहनों ने रोली व हल्दी का टीका भाई के माथे पर लगाया और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को जिंदगी भर रक्षा करने का वचन दिया। इसके साथ ही भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिया। भाई के हाथों मिले उपहार से बहनों का चेहरा खुशी से खिल उठा। किसी ने बहन को मोबाइल तो किसी ने स्कूटी भेंट की। चारों ओर रक्षाबंधन का उल्लास नजर आया। मिहींपुरवा विकास खंड स्थित 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल घुमनाभारू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रक्षाबंधन उत्सव मनाया। पयागपुर थाने में महिलाओं व बेटियों ने पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर त्योहार मनाया। पर्व का उल्लास ग्रामीण क्षेत्र के रिसिया, मटेरा, नानपारा, रुपईडीहा, महसी, हुजूरपुर, नवाबगंज, बाबागंज, कैसरगंज, पयागपुर व विशेश्वगंज में छाया रहा।
प्रकृति प्रेमी मिथिलेश जायसवाल ने पर्यावरण बचाने का संदेश होते हुए पेड़ों को राखी बांधी और संकल्प लिया कि उनकी देखरेख करते रहेंगे। वहीं, बिछिया स्थित प्राथमिक विद्यालय व निजी विद्यालय परिसर में लगे डेढ़ सौ वर्ष पुराने वट वृक्ष को समाजसेवियों ने राखी बांधी और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर सोनू खान, सरोज गुप्ता, जैनुल आबदीन, मोनिश खान, जमुना प्रसाद व दीपक भास्कर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें