फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने तीन मवेशियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली रेंज के भैसा बुढ़ना में तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने एक ही रात में तीन मवेशियों को निवाला बना लिया। सुबह मवेशियों के अवशेष मिले। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत जंगल गुलरिहा गांव संरक्षित वन क्षेत्र से सटा हुआ है। ग्राम पंचायत के मजरा भैसा बुढ़ना में देर रात तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने गांव निवासी तीन ग्रामीणों के घर में बंधी बकरियों को निवाला बना लिया। सुबह मवेशियों का शव जंगल के निकट क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। इस पर ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने वन रक्षक अंगद को मौके पर भेजा। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए के हमले में मवेशियों की मौत हुई है। ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। ग्रामीण भी सतर्कता बरतें जिससे हमले को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें