फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन व ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने ब्राह्मणीपुरा मोहल्ले के एक मकान के नामांतरण में खेल किए जाने के मामले में नगरपालिका चेयरमैन व ईओ समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो अन्य लोग भी मुकदमे में नामजद हैं जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा निवासी एक विधवा महिला के मकान का कुछ लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर फर्जी नामांतरण करा लिया था। इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई थी। पुलिस ने मामले में ब्राह्मणीपुरा निवासी अमित कश्यप और मीराखेलपुरा निवासी रोहित सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने नरगपालिका अध्यक्ष रूबीना रेहान, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, कर निरीक्षक जयप्रकाश तिवारी, लिपिक प्रवीण शुक्ला और असिस्टेंट टैक्स सुप्रिंटेंडेंट नंदकुमार को भी नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दो लोग जेल भेजे जा चुके हैं। इस मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रेहान आढ़ती का कहना है कि संबंधित लिपिक व अन्य कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट के आधार पर नामांतरण की कार्रवाई की जाती है। इसमें चेयरमैन को सीधे दोषी बताना गलत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सत्यता सभी के सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें