फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने रौंदी धान व गन्ने की 50 बीघा फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। जंगल से सटे विशुनापुर गांव में देर रात को हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों के झुंड ने किसानों की धान व गन्ने की 50 बीघा फसल को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों के पीपा बजाने पर हाथी जंगल की ओर गए। ग्रामीणों ने हाथियों से बचाव के लिए गांव में सोलर लाइट लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से विशुनापुर गांव सटा हुआ है। गांव थारू बाहुल्य है। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिनों से 10 से 15 हाथियों का झुंड गांव में आ रहा है। बुधवार रात को हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने गांव निवासी किसान रामप्रताप, राजेंद्र, कृपाराम, रामकली, मक्कू, कलचू के खेत में लगी धान, गन्ना व हल्दी की फसल को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 50 बीघा फसल नष्ट हुई है। पूरी रात हाथियों का दल खेत में ही डटा रहा। ग्रामीणों ने पीपा बजाते हुए हाथियों को भगाया। लेकिन सभी खेत में ही डटे रहे। काफी देर बाद सभी खेत से बाहर निकले। ग्रामीणों ने हाथियों के हमले को देखते हुए गांव में जगह-जगह सोलर लाइट लगाने की मांग की है। साथ ही वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार का कहना है कि वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है। ग्रामीण भी स्वयं सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें