फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 की डिमांड, 700 रुपये लेकर कराया प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गुलालपुरवा बेतवा गांव निवासी एक महिला के पेट में बच्चे की मौत हो गई, जिसका प्रसव कराने के लिए वह सीएचसी गया था। यहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने प्रसव के लिए 1500 रुपये की मांग की। 700 रुपये देने पर उसका प्रसव कराया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है। अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू करा दी है। नानपारा कोतवाली अंतर्गत गुलालपुरवा बेतवा गांव निवासी आरती देवी पत्नी निरहू गर्भवती थीं। एक हफ्ते पूर्व उसके गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई। इस पर निरहू पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

यहां पर मौजूद दलालों ने प्राइवेट में इलाज कराने की बात कही, लेकिन मजदूर निरहू ने सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराने की जिद की। निरहू उर्फ कृष्णकुमार ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि काफी मिन्नत के बाद उसकी पत्नी को भर्ती कराया गया। अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक द्वारा पत्नी को देखा भी नहीं गया। अस्पताल की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जुबैदा ने इलाज शुरू करते ही 1500 रुपये की डिमांड की। इस पर कृष्णकुमार ने 700 से 800 रुपये देने की बात कही। 700 रुपये लेकर जुबैदा ने गर्भवती महिला का इलाज शुरू किया। इसकी जानकारी मिलने पर लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने कृष्णकुमार का वीडियो बनाया। इसके बाद अधीक्षक को दिया। मामले में अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षक से शिकायत की बात जानने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने कृष्णकुमार और मरीज आरती को धमकी दी। इसके बाद आरती से सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें