फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला से हटाए गए चार श्रमिक, चिकित्सकों की टीम तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। परसेंडी में स्थित गो आश्रय स्थल पर तैनात चार श्रमिकों को हटा दिया गया है। साथ ही मवेशियों के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। एसडीएम ने मौके का मुआयना कर कमजोर व छोटे पशुओं को अलग रखने के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला में बुधवार को खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा।
विज्ञापन

कैसरगंज विकास खंड के परसेंडी में गो आश्रय स्थल संचालित है। यहां पर छुट्टा मवेशियों को बांधा जाता है। दो दिन पूर्व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां की स्थिति बयां की थी। साथ ही लाइव वीडियो बनाकर उसे अधिकारियों के यहां भेजा था। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडीओ को निलंबित कर दिया था। जबकि खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिए शासन को पत्र लिखा था। इस खबर को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में माईसिटी पेज नंबर एक पर प्रमुखता से निकाला था।
खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार को उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल, तहसीलदार गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पर तैनात चार कर्मचारियों को हटा दिया गया है। एसडीएम ने बीडीओ संदीप सिंह को निर्देशित किया है कि कमजोर व छोटे मवेशियों को अलग-अलग बांधे। साथ ही मवेशियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सकों की टीम तैनात की है। इस दौरान ग्राम प्रधान रियाज अहमद, रजी अहमद, अनिल सिंह, कमचंद गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें