फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही युवती को सिपाही ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। घर से झगड़ा कर आत्महत्या करने के लिए निकली युवती को नदी में कूदने से पहले सिपाही ने पहुंचकर जान बचा ली। युवती को थाने लाकर समझाया गया और उसके बाद मां की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। सिपाही के इस कार्य की सराहना अब चारों ओर हो रही है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कमला देवी ने हरदी थानाध्यक्ष को फोन करके सूचना दिया कि मेरी लड़की घर में किसी बात से नाराज होकर चहलारीघाट की ओर आत्महत्या करने के लिए साइकिल से गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तत्काल ड्यूटी पर मुस्तैद सिपाही संदीप पटेल को जानकारी दी। सिपाही ने तत्काल चहलारीघाट पर आने-जाने वाले लोगों पर निगाह दौड़ाई तो देखा कि एक युवती साइकिल खड़ी करके पुल के रेलिंग पर पैर रखकर कूदने के लिए चढ़ रही थी। तभी मौके से पहुंचकर सिपाही ने युवती को रेलिंग से उतारा और थाने लेकर आए। थाने पर युवती को पुलिसकर्मियों द्वारा समझाया गया। उसके बाद उसकी मां को थाने पर बुलाकर नियमानुसार सुपुर्द किया गया। एसपी सुजाता सिंह ने सिपाही के इस कार्य को देखकर बधाई देकर हौंसला आफजाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें